पटना

Bihar Electricity Bill: बिहार में बिजली की दरों में 24 फीसदी की वृद्धि, फिक्स्ड चार्ज भी हुआ दोगुना; जानें नई कीमत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2023, 04:27 PM IST

Bihar Electricity Bill: बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली की कीमतों में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बिहार में अब बिजली काफी महंगी हो गई है। हालांकि सरकार अगर इसपर सब्सिडी को बढ़ा देती है तो यह वृद्धि जनता पर उतना असर नहीं डालेगी। अभी के समय में भी नीतीश सरकार बिजली पर सब्सिडी देती है।

Bihar Electricity Bill: बिहार में नीतीश सरकार ने जनता को बड़ा झटका दे दिया है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग की नए दरों के अनुसार बिहार में बिजली की नई कीमतों में 24 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

आज हुई घोषणा

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन शिशिर सिन्हा ने बिजली बिल के शुल्क में वृद्धि की घोषणा की है। आयोग ने बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

कितनी महंगी होगी बिजली

नई दरों के लागू हो जाने के बाद से बिहार में बिजली कम से कम दो रुपये यूनिट तक बढ़ जाने का अनुमान है। मतलब अगर आप 100 यूनिट बिजली का इस्तेमाल एक महीने में करते हैं तो आपको 150 से 200 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे।

फिक्स्ड दरों में भी वृद्धि

ऐसा नहीं है कि सिर्फ बिजली की दरों में ही वृद्धि की गई है। बिजली की दरों के साथ-साथ फिक्स्ड चार्ज को भी काफी बढ़ा दिया गया है। फिक्स्ड चार्ज को दोगुना करने का फैसला किया गया है। आयोग के फिक्सड चार्ज में वृद्धि करने के फैसले के बाद से लोगों को सवा गुना ज्यादा बिजली बिल देना होगा।

अब सरकार के हाथ में खेल

आयोग का यह फैसला 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएगा। हालांकि बिजली की नई दरें और नई कीमतों का फैसला सरकार के सब्सिडी वाले फैसले पर निर्भर करेगा।बिहार सरकार बिजली पर सब्सिडी देती है। नीतीश सरकार अभी के समय में एक रुपये 83 पैसे की सब्सिडी देती है, अगर सरकार इसे बढ़ा देती है तो इस बिजली बिल की वृद्धि वाले फैसले का लोगों पर उतना असर नहीं होगा, अगर नहीं बढ़ाती है तो लोगों को अपने जेबें ढिली करनी पड़ेंगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article