Bihar: पटना में सरेआम दवा व्यवसाई की हत्या, गोली मारकर फरार हुए बदमाश

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 30, 2023, 05:21 PM IST

Patna Crime News: पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नेउरा थाना अंतर्गत के जमुनीपुर निवासी गोरख कुमार के रूप में हुई है। प्रतिदिन की भांति आज भी वह सराय पंचमुहानी के पास दुकान खोल रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। यहां मनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरेआम एक दवा व्यवसाई की हत्या कर दी गई। घटना सराय पंचमुहानी इलाके में हुई, जब दवा व्यवसाई गोरख कुमार अपनी दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

Crime News

पटना में दवा व्यवसाई की हत्या

इस हत्याकांड के बाद पूरा इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नेउरा थाना अंतर्गत के जमुनीपुर निवासी गोरख कुमार के रूप में हुई है। प्रतिदिन की भांति आज भी वह सराय पंचमुहानी के पास दुकान खोल रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

End of Feed