नवादा में जमीन विवाद या कुछ और? CM नीतीश ने अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश; जानें अबतक क्या कुछ हुआ

Nawada Incident: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले की घटना की निंदा की और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं, उन्हें पकड़कर दंडित किया जाना चाहिए। वहीं, घटना के एक दिन बाद पुलिस ने अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीतीश ने नवादा में हुई घटना की निंदा की।
  • CM नीतीश ने आरोपियों को तुरंत पकड़ने का दिया निर्देश।
  • नवादा में दबंगों ने मांझी टोला के मकानों में लगाई आग

Nawada Incident: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नवादा जिले में मकानों को आग लगाने की घटना की गुरुवार को निंदा की और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने तथा जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया।

Nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो साभार: https://x.com/NitishKumar)

CM नीतीश का निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नवादा की घटना की निंदा की और एडीजी (विधि-व्यवस्था) को घटनास्थल का दौरा करने तथा व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश भी दिया है।

End of Feed