चंद्रयान-3 की लैंडिग के सवाल पर नीतीश हुए भौचक, पास खड़े मंत्री से पूछा और बोले- अच्छी बात है ना, होने दीजिए

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 23, 2023, 03:49 PM IST

Bihar CM Nitish Kumar: चंद्रयान आज शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे अनजान दिखाई दिए।

Bihar CM Nitish Kumar: चांद पर भारत का तिरंगा लहराने में बस कुछ घंटे बाकी हैं। चंद्रयान आज शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है। देशभर में प्रार्थना और दुवाओं का दौर जारी है। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंद्रयान-3 से अनजान दिखाई दिए।

Nitish-Kumar

नीतीश कुमार

दरअसल, आज देश के सबसे बड़े परीक्षा परिसर 'बापू परीक्षा परिसर' का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान जब वह मीडिया से बात कर रहे थे तो उनसे चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बारे में सवाल किया गया। पहले तो नीतीश कुमार सवाल को समझ ही नहीं पाए और बाद में उन्होंने अपने पास में खड़े जदयू के मंत्री अशोक चौधरी से इस बारे में पूछताछ की।

End of Feed