जब नीतीश कुमार ने पकड़ ली अपने ही मंत्री की गर्दन, खींचते हुए कर दिया रिपोर्टर के आगे; जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 06:45 PM IST

Bihar News: नीतीश कुमार जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उनकी नजर माथे पर तिलक लगाए हुए पत्रकार पर पड़ी। इसके बाद नीतीश कुमार पीछे घूमे और मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर उन्हें सामने ले आए

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने एक मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़े दिखाई दे रहे हैं। नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर उन्हें रिपोर्टर के आगे कर देते हैं। पहली नजर में यह वीडियो जिस किसी ने भी देखा वह हैरान हो गया। हालांकि, वीडियो की सच्चाई बाद में सामने आई।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने अपने मंत्री की पकड़ी गर्दन

दरअसल, नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़क उन्हें पत्रकारों के सामने कर दिया।

End of Feed