Bihar की नीतीश सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, दशहरा से पहले चेक करें बैंक खाता

बिहार सरकार के वित्‍त विभाग ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारि‍यों को दशहरे से पहले वेतन देने का निर्देश जारी किया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए नीतीश सरकार ने 18 अक्टूबर से सैलरी के भुगतान के निर्देश दिए हैं।

पटना: त्योहारी सीजन में बिहार सरकार अपने सरकारी कर्मियों पर मेहरबान है। सीएम नीतीश कुमार ने खजाना खोल दिया है। सरकार ने दशहरे से पहले कर्मचारियों को सैलरी देने का निर्देश संबंधित विभाग को दे दिया है। आदेश के बाद वित्त विभाग की ओर से भी आदेश जारी कर दिया गया है। अब अक्टूबर महीने की सैलरी दशहरे से पहले उनके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी। सैलरी 18 अक्टूबर से सभी के खातों आनी शुरू हो जाएगी।

Bihar Cm Nitish Kumar

बिहार सीएम नीतीश कुमार

कार्य दिवस पर वेतन का भुगतान

बिहार सरकार त्योहारों को देखते हुए राज्यकर्मियों को बड़ी राहत देने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने राज्य के वित्त विभाग की ओर से सभी सरकारी कर्मियों को अक्टूबर माह की सैलरी दशहरा से पहले देने का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के वैसे कर्मी, जिनकी वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है, उनको संबंधित माह (अक्टूबर ) के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन का भुगतान देना तय है।

End of Feed