Bihar News: धरातल पर उतरने को तैयार सीएम नीतीश की घोषणाएं, सड़कें होंगी चौड़ी, बनेंगे नए बायपास और फ्लाईओवर

Bihar News: बिहार के सीएम द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान कई योजनाओं को घोषणा की गई है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण के साथ नए बायपास और फ्लाईओवर के निर्माण को भी शामिल किया गया है।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जनता की समस्याओं को समझते हुए सीएम ने ऑन-स्पॉट अधिकारियों को निर्देश दिए। इतना ही नहीं, प्रगति यात्रा के दौरान जिलों के विकास के लिए सीएम द्वारा नई योजनाओं की घोषणा भी की गई। इन योजनाओं में उन्होंने लोगों के आवागमन की सुलभ और एक स्थान से दूसरे स्थान का सफर आसान बनाने के लिए नई सड़क, बाईपास और आरओबी के निर्माण पर विशेष बल दिया।

Bihar CM Nitish

धरातल पर उतने को तैयार सीएम नीतश की घोषणाएं

मंत्रिपरिषद में योजना को दी मंजूरी

प्रगति यात्रा में जिन योजनाओं की घोषणा की गई, उन्हें जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को एक कैबिनेट बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कुल 188 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। बता दें यह परियोजनाएं 20 हजार करोड़ की लागत से पूरी की जाएगी। 188 परियोजनाओं में से 121 परियोजना को मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति दी गई है। अन्य 67 योजनाओं को विभागों द्वारा स्वीकृत किया गया है।

End of Feed