पटना

'मोहम्मद इम्तियाज अमर रहें' के नारे से गूंजा छपरा, शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे गांववासी

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हुए मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर उनके मूल निवास छपरा लाया गया। जहां भारी संख्या में गांव के लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचें।

Image

'मोहम्मद इम्तियाज अमर रहें' के नारे से गूंजा छपरा

Chhapra News: जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के दौरान बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए थे। मोहम्मद इम्तियाज बिहार के छपरा के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को छपरा में उनके घर पहुंचे और शहीद के परिवार से मुलाकात की। सीएम ने राज्य सरकार की तरफ से परिवार को कुल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात की।

शहीद के परिवार को 50 लाख की सहायता राशि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। बताया जा रहा है कि इस आर्थिक सहायता में मुख्यमंत्री राहत कोष से 29 लाख और राज्य सरकार की तरफ से 21 लाख रुपये शामिल हैं।

शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ग्रामीण

भीषण गर्मी के बीच सोमवार को गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। शहीद मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर विशेष वाहन से छपरा लाया गया, जहां महिलाएं उनकी पत्नी को सांत्वना देते हुए नजर आई। पूरे परिवार में शोक का माहौल था। गांव के लोग द्वारा बार-बार "शहीद इम्तियाज अमर रहें" के नारे लगाए गए और भारत माता की जय के जयघोष हुए।

शहीद का पार्थिव शरीर इंडिगो के विमान संख्या 6ई 2769 से सुबह दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मंत्री नितीन नवीन, मंत्री श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद सांसद संजय यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियों और अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ परिवार और ग्रामीणों ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को अंतिम विदाई दी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article