Bihar New Cabinet: नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, पुराने मंत्रियों के बदले गए डिपार्टमेंट; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कई पुराने मंत्रियों का विभाग भी बदला गया है। आइये जानते हैं किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद में सात नये चेहरों को शामिल किया। ये सभी गठबंधन सहयोगी भाजपा से हैं। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 36 हो गई है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें जिबेश कुमार, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। शपथ के बाद गुरुवार को सभी के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कई पुराने मंत्रियों का विभाग भी बदला गया है।

Bihar Cabinet Expansion

बिहार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

कौन बने मंत्री

बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। नियमों के अनुसार कुल सीट का 15 प्रतिशत ही मंत्री हो सकते हैं। इस लिहाज से राज्य मंत्रिपरिषद में 36 सदस्य ही हो सकते हैं। नये मंत्रियों में शामिल जिबेश कुमार अगस्त 2022 तक राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य थे, जब मुख्यमंत्री कुमार ने यह आरोप लगाते हुए अचानक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ दिया था कि भाजपा उनके नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाईटेड) को ‘तोड़ने’ की कोशिश कर रही है। दरभंगा से पांचवीं बार विधायक बने संजय सरावगी और बिहारशरीफ का प्रतिनिधित्व करने वाले सुनील कुमार को भी मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ कहे जाने वाले नालंदा जिले के बिहारशरीफ से वह तीन बार जद(यू) के टिकट पर चुने गए। वह 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

End of Feed