पटना

Bihar Boat capsize: गंडक नदी में पलटी नाव, सवार सभी 6 लोगों को बचाया गया

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में आज यानी शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बहने वाली गंडक नदी में नाव पलटने से कई लोग लापता हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से सभी 6 लोगों को बचा लिया गया।

Image

नदी में पलटी नाव (फोटो - मेटा AI)

Photo : Times Now Digital

Bihar boat capsize: बिहार सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में इन दिनों मानसूनी बादल मेहरबान हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। नदियों में जल स्तर बढ़ने की वजह से आए दिन नाव हादसे भी होते रहते हैं। ऐसी ही एक घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण में हुई।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में गंडक नदी में शनिवार को नाव पलटने की सूचना मिली। इस नाव हादसे में कई लोगों के लापता होने की खबर मिली, जिसके बाद वहां राहत और बचाव कार्य किया गया।

खबरों के अनुसार किसान नाव पर सवार होकर दियारा खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वहां कोहराम मच गया। तुरंत ही लोग इस हादसे में लापता लोगों की खोज में जुट गए।

नाव दुर्घटना चंदरपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला भी थीं। हादसे की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। SDRF की टीम को बुलाया गया और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य जुटे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इन दिनों गंडक में काफी ज्यादा पानी है, हालांकि, जलस्तर कुछ कम जरूर हुआ है। बता दें कि जुलाई माह में ही गंडक में नाव चलाने पर रोक लगा दी गई थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article