पटना

RJD-JDU के किले में नए समीकरण बुन रही BJP, समझें- क्या हैं सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के मायने

  • Authored by: रविकांत रायEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 28, 2023, 02:46 PM IST

भारतीय जनता पार्टी बिहार में नीतीश कुमार के ओबीसी वोटबैंक में सेंध लगाना चाहती है। इसके लिए वह अब नए समीकरणों पर काम कर रही है।

Image

बिहार बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Bihar Politics: 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपने संगठन में कई बड़े बदलाव किए हैं, कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं , उनमें से एक है बिहार जहां संजय जयसवाल की जगह प्रदेश की कमान सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। बिहार की कमान मिलने के बाद आज सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली।

क्यों अहम मानी जा रही मुलाकात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कैसे छोटे दलों को NDA से जोड़ा जाए इस पर विनोद तावड़े और सम्राट चौधरी के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बता दें, विनोद तावड़े संगठन के मझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं, वह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। आरजेडी और जेडीयू के एक होने के बाद बिहार में बीजेपी को कैसे लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लाभ हो, इसकी जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी गई है।

नीतीश के ओबीसी वोट बैंक में सेंध लगाना

माना जा रहा है कि दोनों के बीच हुई इस बैठक में नीतीश कुमार के ओबीसी वोटबैंक में सेंध लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। बता दें, उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी एक ही समाज से आते हैं और बीजेपी इसी वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती है इसलिए ओबीसी समाज के नेता को बीजेपी ने प्रदेश की कमान सौंपी गई है। विनोद तावड़े के नेतृत्व में बीजेपी बिहार में एक नए समीकरण को बनाने में लगी हुई है।
WhatsApp Image 2023-03-28 at 13.38.40.

पीएम मोदी से भी मिले सम्राट चौधरी

पीएम मोदी से भी मिले सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी संसद भवन में मुलाकात की। बता दें, बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और बिहार में आरजेडी और जेडीयू के एक साथ आने के बाद बीजेपी एक नई रणनीति पर काम रही हैं और इस प्लान को धरातल पर उतारने की कमान सम्राट चौधरी को सौंपी गई है।
रविकांत राय
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article