बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : इलेक्शन में सशक्त मॉनीटरिंग के लिए 5 सेल का गठन, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी नजर

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर समुचित नजर रखने के लिए पांच विशेष सेल का गठन किया गया है। इन सभी सेल के कामकाज की मॉनीटरिंग ईओयू के माध्यम से पुलिस मुख्यालय करेगा।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में सशक्त मॉनीटरिंग करने के लिए पांच अलग-अलग सेल का गठन किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन सेल का गठित आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के अंतर्गत किया गया है। इसकी जानकारी डीआईजी (आर्थिक अपराध) मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि जिन पांच विशेष सेल का गठन किया गया है, उसमें मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर निगरानी, फर्जी मुद्रा (फेक करेंसी) और कैश के अवैध लेनदेन पर निगरानी रखने से संबंधित सेल शामिल हैं। चुनाव के दौरान इन तमाम अवैध गतिविधियों पर समुचित नजर रखने का दायित्व इन विशिष्ट सेल को सौंपा गया है।

DIG Manavjit Singh Dhillon

डीआईजी (आर्थिक अपराध) मानवजीत सिंह ढिल्लो (फोटो-ट्विटर)

चुनाव के दौरान सक्रिय रहेंगी टीमें

चुनाव के दौरान सभी तरह की अनैतिक गतिविधि पर नजर रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित सेल और पुलिस के अन्य महकमों को खासतौर से निर्देश जारी किया है। डीआईजी ने बताया कि हाल में इसे लेकर केंद्रीय और राज्य सरकार की विशेष एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई थी। इसमें इनके रोकथाम से संबंधित गहन चर्चा की गई थी और गठित सभी विशिष्ट पांच सेलों को पूरी तरह से सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।

End of Feed