पटना

'मेरा विजन अभी नहीं हुआ शुरू, हम बहुत सारी चीजों को नोटिफिकेशन के बाद...'तेजस्वी यादव का भाजपा पर तीखा हमला

राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा रही है। लाखों लोगों ने इस यात्रा का समर्थन किया है। इसका संदेश पूरे देश में गया है। बिहार लोकतंत्र की जननी है। भाजपा लोकतंत्र को खत्‍म करना चाहती है।

Image

राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @yadavtejashwi)

Photo : Twitter

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए एसआईआर का मामला तूल पकड़ रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद श्नेता तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में इंडिया गठबंधन 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रही है। तेजस्‍वी यादव ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा इस यात्रा से डरी हुई है।

तेजस्वी ने कहा कि अखिलेश यादव समेत कई लोग इस यात्रा में शामिल हुए और आने वाले दिनों में देश का बच्चा-बच्चा 'वोट चोर गद्दी छोड़' संदेश को समझ जाएगा। हमें लगता है कि भाजपा डरी हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा तेजस्‍वी का विजन लागू करना चाहती है, लेकिन इनको पता नहीं है तेजस्वी का विजन अभी शुरू नहीं हुआ है। हम बहुत सारी चीजों को नोटिफिकेशन के बाद बताएंगे कि सरकार आने के बाद हम क्‍या करेंगे।

'यह नकलची सरकार, नकल तो कर सकती है, लेकिन विजन नहीं ला सकती'

तेजस्वी ने कहा कि यह नकलची सरकार है। यह नकल तो कर सकती है, लेकिन विजन नहीं ला सकती। बिहार की जनता कह रही है कि हमें डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल सीएम चाहिए।वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दल इस यात्रा में शिरकत कर रहे हैं। मौजूदा एनडीए सरकार को अब बिहार में रहने का अधिकार नहीं है।

'किसी प्रकार की हिंसा का इसमें कोई स्‍थान नहीं'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 'वोटर अधिकार यात्रा' को 'घुसपैठिए बचाओ यात्रा' कहने पर अविनाश पांडे ने कहा, "अब जब जनता इतनी बड़ी संख्या में सड़कों पर आ रही है तो वे घबरा रहे हैं और उन्हें घुसपैठिए के रूप में देख रहे हैं। मैं आगे कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने यात्रा के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट को लेकर कहा कि राजनीति में विचारों की लड़ाई है। किसी प्रकार की हिंसा का इसमें कोई स्‍थान नहीं है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'