Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया में 6 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान; जानें आज का मौसम

बिहार में उत्तर-पछुआ हवाओं का प्रकोप जारी है जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है। लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण लोगों को गलन और कनकनी का सामना करना पड़ रहा है।

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में उत्तर-पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में औसतन 4-5 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। इस कारण लोग गलन और कनकनी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज में देर रात और सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

bihar mausam update

फाइल फोटो।

तापमान में गिरावट

गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। हालांकि, तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

End of Feed