पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया में 6 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान; जानें आज का मौसम

बिहार में उत्तर-पछुआ हवाओं का प्रकोप जारी है जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है। लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण लोगों को गलन और कनकनी का सामना करना पड़ रहा है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में उत्तर-पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में औसतन 4-5 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। इस कारण लोग गलन और कनकनी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज में देर रात और सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

तापमान में गिरावट

गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। हालांकि, तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

छह से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

गुरुवार को गया जिले के डुमरिया प्रखंड में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नवादा के गोविंदपुर और गया के डुमरिया में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे का असर

आईएमडी पटना के अनुसार, राज्यभर में कोहरा और कुहासा छाए रहने की संभावना है। बिना बादलों के बावजूद सूरज का दिखना मुश्किल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह बनने वाला कोहरा तेज हवा के कारण सतह से ऊपर उठकर 1,000-2,000 फीट की ऊंचाई पर परत के रूप में जमा हो रहा है। इससे दिन में सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच पा रही, जिसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। इस स्थिति में ठंड और ठिठुरन बढ़ गया है। आने वाले दिनों में ठंड के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!