Bihar Mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिसंबर का महीना आखिर होने को है, लेकिन बिहार में अभी भी ठंड का असर कम ही देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कई जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
फाइल फोटो।
आज में मौसम बिहार: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार को पटना सहित राज्य के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आमतौर पर दिसंबर के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कई कारणों से इस बार ठंड कम पड़ रही है। इसमें जलवायु परिवर्तन, पश्चिमी विक्षोभों की गतिविधियां और स्थानीय मौसमी परिस्थितियां शामिल हैं।आज में मौसम बिहार: कोहरा का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार और बुधवार को बिहार के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में कई जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात बाधित हो सकता है, इसलिए सभी यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
