पटना

Bihar Aaj Ka Mausam, 24 December 2024: बिहार में मौसम का डबल अटैक, ठंड के बीच बारिश का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

आज का मौसम बिहार, 24 December 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन बिहार में अभी भी ठंड का असर कम ही देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिसंबर का महीना आखिर होने को है, लेकिन बिहार में अभी भी ठंड का असर कम ही देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कई जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज में मौसम बिहार: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार को पटना सहित राज्य के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आमतौर पर दिसंबर के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कई कारणों से इस बार ठंड कम पड़ रही है। इसमें जलवायु परिवर्तन, पश्चिमी विक्षोभों की गतिविधियां और स्थानीय मौसमी परिस्थितियां शामिल हैं।

आज में मौसम बिहार: कोहरा का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार और बुधवार को बिहार के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में कई जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात बाधित हो सकता है, इसलिए सभी यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आज में मौसम बिहार: पटना में कितना रहा तापमान?

इधर, पिछले एक सप्ताह से राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को पटना समेत राज्य के 26 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। न केवल अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, बल्कि राज्य के 23 शहरों में न्यूनतम तापमान भी कम हुआ है। इससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article