Bihar Weather Today: बिहार में उमस से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिसका असर कई जिलों में दिखने लगा है। मानसून के कमजोर पड़ते ही उमस का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। जानें आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी।
  • गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान।
  • उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत।

Bihar Weather Today: देश के कई राज्यों से मानसून जा चुका है। हालांकि, बिहार जैसे कुछ राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। बिहार में बारिश की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ने के साथ-साथ खेती किसानी को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसे लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अपडेट में बताया गया है कि बिहार में बारिश होगी या नहीं, साथ ही वज्रपात को लेकर भी अपडेट दिया गया है।

bihar weather

फाइल फोटो।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी का कहना है कि बिहार में मानसून कमजोर पड़ चुका है, लेकिन बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार के कई जिलों में आज और कल बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, मानसून के कमजोर पड़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि बिहार की राजधानी पटना समेत गोपालगंज, सीवान, सारण, नालंदा, जहानाबाद में बारिश के आसार है। इस दौरान वज्रपात को लेकर भी आशंका जताई गई है।

End of Feed