पटना

Bihar Weather: छठ से पहले बिहार में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में कोहरे का कहर; जानें IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार में छठ से पहले मौसम ने अपना रूप बदला है। कई जिलों में कोहरे का कहर दिखा है। धुंध छाने की वजह से हल्की ठंडक ने दस्तक दे दी है। वहीं, कुछ जगहों पर बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे मौसम में नरमी आई है। साथ ही कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Bihar Weather Updates: बिहार में छठ से पहले मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने के बावजूद बिहार में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। कई जिलों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि, दिन के दौरान अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर नवंबर के पहले हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता था, लेकिन इस बार तापमान अभी भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। आईएमडी ने बिहार के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है, जिसमें बताया गया है कि क्या छठ से पहले बिहार के मौसम में बदलाव दिखेगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बिहार में आसमान साफ रहेगा और धीरे-धीरे ठंड का असर दिखेगा। हालांकि, चार नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट आने की बात कही गई थी और 15 नवंबर तक राज्य में ठंड पूरी तरह से छा जाएगी। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, बिहार के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

कई स्थानों पर झमाझम बारिश

वहीं, भारत नेपाल सीमा से सटे बिहार के कुछ इलाकों में बीते दिन झमाझम बारिश हुई है। बगहा इलाके के कई गांवों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि इसके आस पास के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर सुबह के वक्त कुहासे का असर देखा गया। धुंध छाने की वजह से हल्की ठंडक का भी एहसास हो रहा है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती रहेगी। बता दें कि बिहार में नवंबर में बढ़े हुए तापमान ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोग इस बदले हुए मौसम के लिए कई कारणों को जिम्मेदार मान रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है, जबकि अन्य लोग मानते हैं कि यह एक प्राकृतिक घटना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article