पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी; जानें आज का मौसम

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में सर्द हवा ने फिर से ठंड बढ़ा दी है। राज्य में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मकर संक्रांति पर पूरे राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप और पुरवा हवा की वजह से लोगों को राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। सोमवार को राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज पछुआ हवा ने दस्तक दी, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया। कुछ जिलों में आंशिक बादल भी देखने को मिले, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, आज भी कई जिलों में तेज पछुआ हवा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड

वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक, 13 जनवरी से पछुआ हवा चल रही है और एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इस बदलाव के कारण बिहार में ठंड में वृद्धि हो सकती है। मकर संक्रांति के दिन आंशिक बादल और धूप के बीच ठंडी हवा का असर रहेगा, जिससे दिन के तापमान में नरमी बनेगी, लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी। सूरज ढलते ही ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। यदि पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत हुआ और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई, तो तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मकर संक्रांति पर कोहरे का असर

आज यानी मकर संक्रांति के दिन सुबह के समय बिहार के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है। दिन में धूप और आंशिक बादल के साथ ठंडी पछुआ हवा का प्रभाव रहेगा, जिससे ठिठुरन का एहसास होगा। बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, आंशिक बादल और मध्यम गति की पछुआ हवा की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट का अनुमान

13 जनवरी को तेज पछुआ हवा और बादल के कारण अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान घटा। पूर्णिया में बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.6°C दर्ज किया गया, जबकि वाल्मिकीनगर में न्यूनतम तापमान 9.8°C रहा। अब पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। फिलहाल, घने कुहासे से राहत मिलेगी, लेकिन मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article