पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: साल के आखिरी दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम, IMD ने ठंड को लेकर दिया अपडेट

बिहार में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से शीलहर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दो से तीन दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। जानें साल के आखिरी दिन बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, और पटना समेत कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। उत्तर पश्चिमी हवाओं और बादलों के कारण सोमवार को दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है, और शीतलहर चलने की भी संभावना है।

पटना में तापमान में गिरावट

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को बिहार के कई जिलों में ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। राजधानी पटना में दिन का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ा। हालांकि, दिन के दौरान बादल और ठंडी हवाएं चलने के कारण ठंड का अहसास ज्यादा था। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा।

तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और गिरावट हो सकती है। सोमवार को राज्य के 33 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जबकि 27 शहरों में न्यूनतम तापमान बढ़ा। सहरसा के अगवानपुर में सबसे ठंडा तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डेहरी में तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।

पटना में मौसम ने अचानक करवट ली, और सुबह से ही बादल छाए रहे साथ ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिनभर ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पटना का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 2.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

ठंड से बचने की अपील

पटना IMD के मुताबिक, प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो ठंडी होती हैं और तापमान को और नीचे ला रही हैं। बादलों के कारण धूप नहीं निकल पा रही है, जिससे ठंड और बढ़ रही है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article