पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार के 11 जिलों में तेज हवाओं संग होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Aaj Ka Mausam 23 March Weather Forecast: बिहार के 11 जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सुपौल, अररिया, सहरसा, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका शामिल हैं। साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Image

सांकेतिक फोटो

Bihar Weather Today: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में तेज हवाओं का बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। जिससे गर्मी से राहत बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस जिलों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। हालांकि 23 मार्च के बाद बारिश और तेज हवाओं का दौर थमने की संभाना है। जिसके बाद तेज धूप निकलेगी और गर्मी में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सुपौल, अररिया, सहरसा, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्र असम और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। जिसके प्रभाव से बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

नए पश्चिमी विक्षोभ का बिहार पर प्रभाव

बिहार में शनिवार को सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। जहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मोतिहारी का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, दरभंगा का 34.3 डिग्री, गोपालगंज का 35.2 डिग्री, औरंगाबाद का 34.8 और पटना का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में सबसे न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार 24 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इसका प्रभाव अधिक होने से बिहार में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं फिर से लौट सकती हैं। लेकिन वर्तमान पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में गर्मी बढ़ने की अधिक संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article