पटना

बिहार में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4 डिग्री के पास; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में कड़ाके की ठंड रही है। रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। बिहार में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं ने बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Report: बिहार में कड़ाके की ठंड ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रविवार की रात इस सीजन का सबसे सर्द रात रही, जब राज्य का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्द पछुआ हवा जो बर्फबारी वाले इलाकों से बिहार में प्रवेश कर रही है, इस भीषण ठंड का मुख्य कारण है। सुबह के समय कोहरे का भी प्रकोप जारी है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है और कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

कैसा है बिहार का मौसम?

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण सर्द पछुआ हवा मैदानी इलाकों में पहुंच रही है। जब पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है, तब उस दिशा से आने वाली हवा जहां तक जाती है, तापमान को कम कर देती है। यही कारण है कि बिहार का तापमान इतना गिर गया है।

हालांकि, फिलहाल कोई भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं दिखाई दे रहा है। इस वजह से पर्वतीय इलाकों का मौसम भी शुष्क बना हुआ है और कोई नई बर्फबारी नहीं हुई है। जब कई दिनों तक कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं आती है, तब आसमान साफ रहता है और दिन में धूप देखने को मिलती है। धूप की वजह से सर्द पछुआ हवा का असर कम हो जाता है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होती है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज, 16 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में देर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। दिन में हल्की पछुआ हवा चलेगी और सूरज ढलते ही फिर से ठिठुरन का असर जारी रहेगा। रोहतास और भभुआ जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

जल्द मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3-4 दिनों के दौरान रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

तापमान का हाल

आज, 16 दिसंबर को बिहार के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से कम न्यूनतम तापमान, 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

वहीं, बीते दिन यानी कि 15 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस जमुई में दर्ज किया गया। यह इस सीज़न में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा बांका, डेहरी, जीरादेई और पूसा में भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article