Bihar Weather: बिहार में शुष्क पड़ा मौसम, बेसब्री से सर्दी का इंतजार; प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। राज्य में जहां प्रदूषण का असर देखा जा रहा है। वहीं, कई जगहों पर दिन के दौरान उमस महसूस की जा रही है। नवंबर के 10 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य में अभी सर्दी का असर नहीं दिख रहा है। लोगों को ठंडी का बेसब्री से इंतजार है।

Bihar Weather Report: बिहार में दिवाली और छठ बीत चुका है, लेकिन अभी भी सर्दी का असर पूरी तरह से महसूस नहीं हो रहा है। रात के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस होने लगी है, लेकिन दिन में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तापमान में कोई गिरावट नहीं होने की संभावना है। इस कारण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

Bihar weather image

फाइल फोटो।

बिहार में हवा की गुणवत्ता खराब

इस बीच, राज्य के कई जिलों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। हवा में नमी बढ़ने के कारण धूल के कणों की मात्रा बढ़ गई है, जिससे हवा प्रदूषित हो रही है। पिछले 24 घंटों में सीवान में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे अधिक 234 दर्ज किया गया है। इसके अलावा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया, पटना और सहरसा में भी AQI का स्तर काफी अधिक पाया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर की हवा में सांस लेने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत खतरनाक है।

End of Feed