भोजपुरी स्टार पवन सिंह बरी, इस मामले में कोर्ट ने किया था तलब; जानें पूरा मामला

भोजपुरी स्टार अभिनेता पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। पवन सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

पटना : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज में पवन सिंह पेश हुए थे। मामले की सुनवाई एसीजीएम-3 विजयंत कुमार की अदालत में हुई।

Pawan Singh

पवन सिंह (फाइल फोटो)

बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय में सुनवाई

दरअसल, बिहार की काराकट लोकसभा सीट से भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता पवन सिंह निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इसी दौरान उन पर आचार संहिता के उल्लंघन मामले में संझौली में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय में पवन सिंह सुनवाई के लिए पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान कोर्ट को कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले। लिहाजा, साक्ष्यों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया। अदालत के फैसले के बाद पवन सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

End of Feed