Begusarai News: और चोरी करेगा...बेगूसराय में पकड़ाने के डर से ट्रेन की खिड़की से लटका चोर, जमकर हुई पिटाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 10:08 AM IST

Begusarai News: बेगूसराय में चलती ट्रेन में चोरी करके भगाने का प्रयास कर रहे चोर को लोगों ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो वो ट्रेन की खिड़की से लटक दिया। चोर का ट्रेन में लटके हुए लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक चोर को ऐसी सजा मिली है कि वो शायद ही कभी चोरी करेगा। लोगों ने चलती ट्रेन में जब चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वो ट्रेन की खिड़की से लटक गया। चलती ट्रेन से चोर लटका रहा और उसकी बीच-बीच में पिटाई होती रही। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

begusrai

कहां का है मामला

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चोरी करके भगाने का प्रयास कर रहे चोर को लोगों ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो वो ट्रेन की खिड़की से लटक दिया। चोर का ट्रेन में लटके हुए लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से लोग युवक को ट्रेन में लटका कर पकड़े हुए हैं और ट्रेन चल रही है।

End of Feed