पटना

छपरा में महावीर मेला के दौरान भीषण हादसा, छज्जा टूटने से सैकड़ों लोग नीचे गिरे; कमजोर दिल वाले न देखें ये Video

बिहार के छपरा से एक बड़ी दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां महावीर मेला के दौरान भीषण हादसा हो गया। यहां करकटनुमा छज्जा गिर गया, जिस पर सैकड़ों लोग आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। हादसे में कई लोगों को घायल होने की खबर है।

Image

महावीर मेला में बड़ा हादसा

Photo : Times Now Digital

बिहार के छपरा से एक बड़ी दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां महावीर मेला के दौरान भीषण हादसा हो गया। करकटनुमा छज्जे पर खड़े होकर सैकड़ों लोग आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे, तभी छज्जा टूट गया। छज्जा टूटने से सैकड़ों लोग नीचे गिर गए। इस हादसे का वीडियो बड़ा ही डरावना है और कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

सारण जिले में छपता के हिसुआ इलाके में हुए इस हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार आशीष ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब एक धार्मिक जुलूस इलाके से गुजर रहा था।

उन्होंने कहा, जुलूस के लिए वहां एक अस्थायी तंबू लगाया गया था। लोग वहां एकत्र हुए थे और उनमें से कुछ लोग तंबू पर चढ़ गए... इसके बाद अस्थायी तंबू गिर गया, जिससे करीब दस लोगों को मामूली चोट आईं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।

एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें