पटना

उत्तर बंगा एक्सप्रेस में बैग स्नैचिंग, माल पर कर ट्रेन से कूदा शातिर; देखते रह गए यात्री

कटिहार में यात्री ट्रेन उत्तर बंगा एक्सप्रेस में एक शातिर चोर यात्री से बैग छीनकर चैन पुलिंग कर गाड़ी से कूद गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है।

Image

उत्तर बंगा एक्सप्रेस में बैग स्नैचिंग

कटिहार: उत्तर बंगा एक्सप्रेस में ट्रेन यात्री से बैग स्नैचिंग की वारदात होने से सनसनी मच गई। सियालदाह से जालपाईगुड़ी 13147 उत्तर बंगा एक्सप्रेस के B3 बोगी में सफर कर रहे कोकिला साह ने बंगाल के दालकोला रेल थाना में मामला दर्ज कराया है। शिकायत आवेदन में पीड़ित यात्री ने बताया कि कटिहार के आजमनगर के पास ट्रेन के बोगी में मौजूद बैग स्नैचर ने उनका बैग छीनकर चैन पुलिंग की और कूदकर भाग निकला। इस दौरान हंगामा भी मचा, लेकिन बैग स्नैचर बैग लेकर भागने में सफल रहा। फिलहाल रेल पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली की ट्रेन के अंदर कोई शातिर चोर मौजूद था। इसी दौरान उसने मौका पाकर महिला का पर्स छीन लिया और भाग निकला। जब तक लोग उसे पकड़ते वो एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में भाग निकला और चैन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन की रफ्तार काफी कम हो गई। इसी दौरान वह कूदकर जंगल की ओर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article