अब टिकट काउंटर पर लाइन लगाने की टेंशन खत्म, बिहार के इन स्टेशनों पर लगेंगी ATVM मशीन; यात्री खुद काट सकेंगे टिकट

समस्तीपुर रेलवे मंडल के 12 रेलवे स्टेशनों पर ATVM पहले ही कार्य कर रही है। अब रेलवे मंडल ने 13 अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर मशीन लगाई जाने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी कतार में नहीं खड़ा होने पड़ेगा और वह स्वयं अपनी टिकल ले पाएंगे।

बिहार के समस्तीपुर जिले में रेलवे मंडल ने टिकट काउंटर पर बढ़ती भीड़ कम करने के लिए के बड़ा कदम उठाया है। यहां 13 अतिरिक्त स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (Automatic Ticket Vending Machine- ATVM) लगाने का निर्णय लिया है। इन मशीनों के माध्यम से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट काउंटर की लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। वह एटीवीएम के माध्यम से खुद टिकट निकाल सकेंगे और काउंटर की भीड़ से बच पाएंगे। इससे उनका समय भी बचेगा। मशीन में यूपीआई के जरिए भुगतान करने की भी सुविधा है।

अब टिकट काउंटर पर लाइन लगाने की टेंशन खत्म, बिहार के इन स्टेशनों पर लगेंगी ATVM मशीन; यात्री खुद काट सकेंगे टिकट

इन रेलवे स्टेशनों पर लगेगी मशीनडी

आरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार लहेरियासराय, सकरी, पूर्णिया कोर्ट,दौराम मधेपुरा, रुसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, बगहा, हरिनगर, जनकपुर रोड और झंझारपुर जैसे स्टेशनों पर एटीवीएम लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही इन स्टेशनों पर मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। बता दें कि पहले से 12 रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम मशीन काम कर रही है। इस मशीन के उपयोग से यात्री आसानी से यात्रा के लिए टिकट निकाल रहे हैं और यात्रा कर रहे हैं।

End of Feed