पटना

'अवध में भाजपा हारी, अब मगध में भी हारेगी', वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

Voter Adhikar Yatra : सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘जो भी हो, बिहार में भाजपा का सफाया होने वाला है। मैंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को अपना समर्थन दिया है क्योंकि वोट चुराना जनता का अपमान है। निर्वाचन आयोग भाजपा के लिए हेरफेर करने में व्यस्त लगता है। हमने उन्हें (भाजपा को) अवध में हराया। अब उन्हें मगध में हराने का समय है

Image

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव

Voter Adhikar Yatra : बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व विपक्ष 'वोटर अधिकार यात्रा' के जरिए बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाकर निशाना साध रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मोटरसाइकिल के जरिए दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक की यात्रा की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस अभियान का हिस्सा बने, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजग को सबक सिखाने वाला ‘इंडिया’ गठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को हराएगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनके शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से उत्पन्न विवाद के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा अपने विरोधियों का अपमान करने में माहिर है। आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) को बोलते हुए सुनना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर होता कि भाजपा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा के बारे में चिंता करती। लेकिन ऐसा लगता है कि पार्टी बढ़ाए गए शुल्क का विरोध करने से भी डर रही है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘जो भी हो, बिहार में भाजपा का सफाया होने वाला है। मैंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को अपना समर्थन दिया है क्योंकि वोट चुराना जनता का अपमान है। निर्वाचन आयोग भाजपा के लिए हेरफेर करने में व्यस्त लगता है। हमने उन्हें (भाजपा को) अवध में हराया। अब उन्हें मगध में हराने का समय है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article