Nalanda News: स्कूल में RO का पानी पीने से लड़की की मौत, 9 छात्राएं बीमार, पानी का सैंपल को जांच के लिए भेजा

Nalanda News: नालंदा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आरओ का दूषित पानी पीने के बाद स्कूल में सहेलियों से मिलने आई एक लड़की की मौत हो गई। गंदा पानी पीने से स्कूल की 9 छात्राएं भी बीमार पड़ गई। डीएम के आदेश पर दूषित पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

Nalanda News: बिहार में नालंदा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दूषित पानी पीने से कई छात्राएं बीमार पड़ गई। इस दौरान एक बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई है। मामले पर नालंदा जिला प्रशासन ने बताया कि जिस लड़की की मौत हुई है वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा नहीं थी। लड़की स्कूल में पढ़ने वाली अपनी सहेलियों से मिलने आई थी। उसी दौरान आरओ का पानी पीने से सहेलियों से मिलने आई लड़की की मौत हो गई और स्कूल की 9 छात्राएं बीमार पड़ गईं।

Nalanda News

स्कूल में RO का पानी पीने से लड़की की मौत

RO सिस्टम का पानी पीने से बीमार पड़े बच्चे

नालंदा के जिलाधिकारी (डीएम) शशांक शुभंकर ने बताया कि, "स्कूल के अन्य छात्रों के अनुसार, स्कूल परिसर के अंदर लगे ‘आरओ सिस्टम’ से पानी पीने के बाद सोमवार को कुछ छात्राओं ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह लड़की स्कूल की छात्रा नहीं थी। जिलाधिकारी ने बताया कि बीमार नौ छात्राओं की हालत में अब सुधार हो रहा है।"

End of Feed