पटना

जहानाबाद के नवनिर्मित मॉल में हादसा, लिफ्ट कॉरिडोर में फिसलने से कर्मचारी की मौत

बिहार के जहानाबाद में नवनिर्मित मॉल में एक कर्मी की मौत हो गई। बताया गया कि वह लिफ्ट कॉरिडोर में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार के जहानाबाद में कुछ दिनों पहले खुले एक मॉल में बड़ा हादसा हो गया। यहां लिफ्ट के गलियारे में गिरकर एक कर्मी की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के होरिलगंज स्थित V2 मॉल की है। मृतक कर्मी की पहचान सुरेश सिंह के रूप में की गई है, जो छपरा का रहने वाला बताया जाता है।

बाथरूम जाने के क्रम में हादसा

मॉल के एक कर्मी ने बताया कि शनिवार की सुबह बॉथरूम जाने के क्रम में कर्मी सुरेश सिंह लिफ्ट के लिए छोड़े गए गलियारे में गिर गए, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब मॉल खुलने का समय हुआ। स्टोर खोलने आये तो गार्ड ने बताया कि बाथरूम जाने के दौरान एक कर्मी की मौत हो गई है। घटनास्थल पर देखा कि वह मृत पड़े है, जिसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मौके पर एफएलसी टीम को बुलाया गया है, जहां एफएसएल की टीम ने मॉल को सील कर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह गश्ती में थे, तभी इसकी सूचना मिली कि मॉल के एक कर्मी की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके एफएलसी की जांच पड़ताल में जुटी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article