Bihar Accident: जहानाबाद में बारातियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों ने गवाई जान

बिहार के जहानाबाद में शनिवार तड़के बारातियों से भरी बस और एक ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के जहानाबाद जिले में एक भीषण रोड एक्सीडेंट से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शनिवार तड़के पटना-गया हाईवे पर एक बारात की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident (1)

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा पटना-गया NH-22 पर लोदीपुर गांव के पास हुआ। बारात में शामिल लोग पटना के दुल्हीनगंज थाना क्षेत्र के लाल भदसारा गांव के रहने वाले थे। इस गांव से बाराती कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से लौटते समय यह बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और मदद के लिए जुट गए। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

End of Feed