पटना

Bihar Accident: जहानाबाद में बारातियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों ने गवाई जान

बिहार के जहानाबाद में शनिवार तड़के बारातियों से भरी बस और एक ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा

बिहार के जहानाबाद जिले में एक भीषण रोड एक्सीडेंट से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शनिवार तड़के पटना-गया हाईवे पर एक बारात की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा पटना-गया NH-22 पर लोदीपुर गांव के पास हुआ। बारात में शामिल लोग पटना के दुल्हीनगंज थाना क्षेत्र के लाल भदसारा गांव के रहने वाले थे। इस गांव से बाराती कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से लौटते समय यह बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और मदद के लिए जुट गए। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस

इस भीषण हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह हादसा कैसे हुआ, पुलिस हादसे के कारणों की पता लगाने में जुट गई है। हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article