Bihar Aaj Ka Mausam: बर्फीली हवाओं ने बिहार में बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान; शीतलहर का अलर्ट

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली हवाओं ने राज्य में कोल्ड डे जैसी स्थिति पैदा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में ठंडी और गलन भरी हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। खासकर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राज्य में कोल्ड डे जैसी स्थिति बना दी है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में ठंडी और गलन भरी हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी महीने भर ऐसी ही सर्द हवाएं राज्य में बनी रह सकती हैं। 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान है।

bihar mausam update

फाइल फोटो।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

दक्षिण-मध्य, उत्तर-मध्य और पश्चिमी बिहार के कई जिलों में बादल छंटने की संभावना है, लेकिन ठंड और गलन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार सुबह राज्य के अधिकतर इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों तक बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

राज्य में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज

राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को भी बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गया में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 7 डिग्री, और पूर्णिया व भागलपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।

End of Feed