पटना

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने ली करवट, आज भी 33 जिलों में होगी बारिश; जानें अगले 6 दिनों का IMD अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। नवरात्रि के अवसर बिहार के कई जगहों पर अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान मौसम शुष्क बने रहेने की भी संभावना जताई गई है। आइए जानें कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज 33 जिलों में होगी बारिश
  • नवरात्रि पर मौसम का बदला मिजाज
  • 6 दिनों का IMD अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम बार-बार अपना रूप बदल रहा है। मॉनसून की विदाई से पहले अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी जोरदार बारिश हुई थी। वहीं एक बार फिर सितंबर के पहले सप्ताह में बिहार के कई जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। लेकिन, कहीं भी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बाढ़ ग्रस्त उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। जिस वजह से मौसम शुष्क बना रहेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन अभी भी उत्तर बिहार में बारिश हो रही है। आज 3 अक्टूबर गुरुवार को बिहार के कई जिलों में बारिश अभी हो रही है। वहीं मुंगेर, भागलपुर, बाकां, जमुई और लखीसराय में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हलांकि, बिहार के दूसरे 33 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकते हैं।

अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर के बाद बिहार के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसे लेकर विभाग ने अगले 6 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों तक 10 से 12km की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना है।

कैसा रहा कल का मौसम

बिहार में कल मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं रहा। वहीं पटना में कल के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मधुबनी में कल सबसे ज्यादा तापमान 32.2 डिग्री रहा, जबकि किशनगंज में 30.2 डिग्री पारा रहा। विभाग के अनुसार मंगलवार को बुधवार को कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

पिछले 2 दिनों में कहां-कहीं हुई बारिश

पटना 19.6mm
गया 9.8 mm
नालंदा 8.2mm
जमुई 4.4mm
लखीसराय 4.4mm
किशनगंज 4.2mm
बांका 3mm
औरंगाबाद 2.4mm
भोजपुर 1.6mm
वैशाली1.02mm
शेखपुरा और बक्सर 1mm
मुंगेर और कटिहार 0.5mm
इस बार बिहार में कितनी बारिश हुई

विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक बारिश कम होगी। हालांकि पिछले 5 से 6 दिनों तक लगातार बारिश का कहर बरसता रहा। सितंबर माह में बिहार में 88% बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिहार में सामान्य से 28% कम बारिश दर्ज की गई है। लेकिन, विदाई से पहले हुए बारिश से यह अब 19% रही।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article