Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में जल्द ही कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 29 नंवबर को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोत्र एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने वाला है। इससे बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी गिरावट हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के अंदर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के पास पहुंच गया था। जिसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
बिहार में ठंड
आज सुबह उत्तरी बिहार में छाया कुहासा
आज बिहार के उत्तरी जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया है। वहीं दक्षिणी जिलों में धुंध का असर नजर आ रहा है। दिन में अधिकतर जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं शाम में मंद पछुआ हवा चलेगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस के रेंज में रहने के आसार है।
सर्द हवाओं के साथ शुरू होगा दिसंबर
बिहार में दिसंबर की शुरुआत सर्द हवाओं के साथ होगी। मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में प्रभाव पड़ सकता है। जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में 20 नवंबर या एक दिसंबर को शुष्क पछुआ हवा बढ़ेगी। जिसके प्रभाव से दिन और रात का तापमान तेजी से नीचे लुढ़केगा। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर के आसपास न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आने के आसार हैं।
बक्सर में रहा सबसे अधिक पारा
मौसम विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार का सबसे अधिक तापमान बक्सर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दरभंगा का 26 डिग्री, छपरा का 25 डिग्री, वैशाली का 27.7 डिग्री, पटना का 27.7 डिग्री, बक्सर का 29.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 25 डिग्री और गया का 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मोतीहारी में 14.5 डिग्री, गोपालगंज में 14.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 17.1 डिग्री, वैशाली में 14.7 डिग्री, बेगुसराय में 16.5 डिग्री, पटना में 16.8 डिग्री, गया में 14.7 डिग्री और बक्सर में 13.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
इन जिलों में रेड जोन में प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे कई जिलों प्रदूषण रेड में दर्ज हुआ। हाजीपुर का AQI 319, सहरसा का 314, भागलपुर का 322 दर्ज और समस्तीपुर का 302 रहा। इसके अलावा अररिया का 277, बिहारशरीफ का 235, पूर्णिया का 272, मोतिहारी का 247, किशनगंज का 197, मुंगेर का 232, मुजफ्फरपुर का 239, पटना का 195, छपरा का 224 और बक्सर का 241 दर्ज किया गया।
