Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में जल्द ही मौसम में बदलाव होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर को चक्रवात बनने की संभावना है। जिसका प्रभाव बिहार के मौसम में देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेश में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी वजह से तापमान लुढ़केगा साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना है। इस चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण बिहार में देखने को मिल सकता है। वही दक्षिण मध्य और पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
आज बिहार का मौसम
बिहार में आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में एक दो जगह बारिश होने की संभावना है। साथ ही भागलपुर, बांका, जमुई में भी कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बुधवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने वाला है। 23 से 26 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।
ये भी पढ़ें - UP Weather Today: यूपीवालों कड़ाके की ठंड के लिए हो जाओ तैयार, हल्की बारिश से गिरेगा पारा, इस दिन से होगी सर्दियों की शुरुआत
पोस्ट मॉनसून में 12 फीसदी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पोस्ट मॉनसून में अब तक 12 मिमी कम बारिश दर्ज हुई है, यह सामान्य से 80 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी, शिवहर और पश्चिमी चंपारण में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड हुई है। सोमवार को 35.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ खगड़िया बिहार का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 19.8 डिग्री रहा। बिहार में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रहता है। लेकिन फिलहाल यहां 30 से 32 डिग्री तापमान बना हुआ है।
