Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। जिससे ठंड अपना जोर नहीं दिखा पा रही है। प्रदेश में जेट स्ट्रीम का असर भी उल्टा दिख रहा है। जेट स्ट्रीम के चलते बिहार में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में प्रदेश में तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
बिहार का मौसम
आज सुबह छाया रहा हल्का कोहरा
आज बिहार में सभी जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। जिसे देखकर लगा की आज जोरदार ठंड पड़ सकती है। हालांकि थोड़ी देर में ही कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक बिहार में अलग-अलग जगहों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस अवधि में शीतलहर चलने की भी संभावना नहीं जताई गई है। दिसंबर के आखिरी महीने में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से ठंड में इजाफा हो सकता है।
डेहरी में रहा 7.5 डिग्री तापमान
शुक्रवार को बिहार में पटना सहित 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस दिन प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 7.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे अधिक तापमान गोपालगंज और सीतामढ़ में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले पांच दिनों में बिहार के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान
| जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| पटना | 25.8 | 12.6 |
| गया | 26.2 | 10.9 |
| मुजफ्फरपुर | 26 | 13.5 |
| भागलपुर | 26.5 | 11.3 |
| गोपालगंज | 28.7 | 8.5 |
| बक्सर | 26.3 | 10.3 |
| दरभंगा | 26.6 | 10.8 |
| छपरा | 26.5 | 11 |
| डेहरी | 26.6 | 7.5 |
| पूर्णिया | 28.2 | 11.8 |
| मोतिहारी | 28.2 | 9.4 |
| औरंगाबाद | 25.8 | 8.1 |
| कटिहार | 26.8 | 12.9 |
| सुपौल | 27.2 | 13.6 |
| वैशाली | 26.1 | 9.1 |
| नालंदा | 27.1 | 9 |
