पटना

बिहार में नहीं दिख रहा सर्दी का जोर, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

आज का मौसम बिहार, 21 December 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज सभी जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। शुक्रवार को डेहरी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आने वाले 5 दिनों में प्रदेश में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि दिसंबर के अंत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। जिससे ठंड अपना जोर नहीं दिखा पा रही है। प्रदेश में जेट स्ट्रीम का असर भी उल्टा दिख रहा है। जेट स्ट्रीम के चलते बिहार में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में प्रदेश में तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

आज सुबह छाया रहा हल्का कोहरा

आज बिहार में सभी जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। जिसे देखकर लगा की आज जोरदार ठंड पड़ सकती है। हालांकि थोड़ी देर में ही कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक बिहार में अलग-अलग जगहों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस अवधि में शीतलहर चलने की भी संभावना नहीं जताई गई है। दिसंबर के आखिरी महीने में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से ठंड में इजाफा हो सकता है।

डेहरी में रहा 7.5 डिग्री तापमान

शुक्रवार को बिहार में पटना सहित 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस दिन प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 7.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे अधिक तापमान गोपालगंज और सीतामढ़ में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले पांच दिनों में बिहार के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना25.812.6
गया26.210.9
मुजफ्फरपुर2613.5
भागलपुर26.511.3
गोपालगंज28.78.5
बक्सर26.310.3
दरभंगा26.610.8
छपरा26.511
डेहरी26.67.5
पूर्णिया28.211.8
मोतिहारी28.29.4
औरंगाबाद25.88.1
कटिहार26.812.9
सुपौल27.213.6
वैशाली26.19.1
नालंदा27.19
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article