पटना

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ रही धूप की तल्खी, सर्दी का असर कम, कल घने कोहरे का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहेगा फरवरी में मौसम

आज का मौसम बिहार, 2 February 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। दिन में धूप भी तीखी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के महीने में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है और बारिश भी कम होगी। जिससे गर्मी का एहसास फरवरी में ही होने लगेगा। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में धीरे-धीरे ठंड के तेवर नर्म पड़ रहे हैं। दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि अभी सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। बिहार में पिछले पांच सालों में इस साल जनवरी का माह सबसे गर्म रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान पिछले चार सालों की तुलना में 1-2 डिग्री अधिक रहा। इस वजह से शीतलहर और कोल्ड डे के दिन भी कम रहे। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक फरवरी में प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। साथ ही बारिश भी सामान्य से कम होने के आसार है। जिससे लोगों को फरवरी में ही गर्मी का एहसास लगेगा।

आज और कल घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सोमवार को भी घने कोहरे को लेकर पूर्वी चंपारण, सीतामढ़, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के बाकी भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा डेखने को मिल सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में फरवरी के माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है।

बिहार में कैसा रहेगा तापमान

बिहार में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। हालांकि 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस दौरान न्यूनमत तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article