पटना

Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदला मिजाज; गरज-चमक और बरसात से भीषण गर्मी पर लगेगा ब्रेक!

18 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 से 23 मई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा।

Image

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

18 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं देखने को मिलेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए अगले एक सप्ताह तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगर गरज-चमक की स्थिति गंभीर होती है, तो रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। शनिवार से ही इस बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, जब जमुई, नवादा, पश्चिम चंपारण सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

अब पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत अन्य जिलों में भी अगले एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 मई से 23 मई तक पूरे बिहार में बारिश, तेज़ हवाएं और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में करीब 5°C की गिरावट आ सकती है। आज, यानी 18 मई को, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम का यह बदलाव निश्चित रूप से लोगों के लिए राहत लेकर आएगा।

मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना

आज, 18 मई को, बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन हालातों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और पूर्णिया जिलों में भारी वर्षा की संभावना भी व्यक्त की गई है।

40°C के पार यहां का तापमान

17 मई को बिहार में तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे राहत महसूस की गई। गया में सबसे अधिक तापमान 41.9°C दर्ज किया गया, जबकि डेहरी में 41°C और औरंगाबाद में 40.7°C रहा। कहीं भी हीट वेव दर्ज नहीं की गई। भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, पश्चिम चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में बारिश हुई, जो देर रात तक विभिन्न स्थानों पर जारी रही। जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई, वहां आंशिक बादल छाए रहे।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article