Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद फिर एक बार मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बिहार के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी दर्ज की गई है। इन जगहों पर बर्फ गिरने की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार पहले से ज्यादा तेज हो गए हैं। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं बिहार के तापमान में गिरावट ला सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
बिहार का मौसम
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में हवा की रफ्तार में कमी दर्ज की जा सकती है। राज्य में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही सीतामढ़ी और मधुबनी की बात करें तो बिहार में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं सुबह के समय धुंध भी छाए रहते हैं। उत्तर पश्चिम हवाओं का बहाव होने से आसमान साफ रहेगी और धूप खिली रहेगी। हालांकि, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
ये भी जानें-UP Weather Updates: यूपी में बदलेगा मौसम, मानसून की विदाई के बाद ठंड की एंट्री; जानें मौसम अपडेट
बिहार में कहां होगी बारिश
इन दिनों बिहार में सुबह और शाम के समय ठंड का अनुभव होने लगा है। जबकि दिन के समय धूप खिली रहने के कारण तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी का एहसास भी होता है। वहीं नमी युक्त हवा के प्रवेश से बादल बनने शुरू हो गए हैं। जिससे राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
आने वाले दिनों में ठंड का हाल
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 16 अक्तूबर के बाद से न्यूनतम तामपान 20.2°C दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौतिहारी, गोपालगंज और वाल्मिकीनगर में भी रात के समय तापमान 20 से 22°C के आसपास बना रहा। विभाग के अनुसार ठंड के असर के अभी और बढ़ने की संभावना है।
ये भी जानें-Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंडक का एहसास, कंबल-रजाई रखें तैयार, प्रदेश में कड़ाके की ठंड के आसार
कैसा रहेगा आगे मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में आने वाले समय में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण गोपालगंज, मोतिहारी, बाल्किकीनगर, डेहरी और बेतिया जैसे जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट की संभावना है बनी हुई है।
इन 12 जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर को पूरे देश में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, 18 अक्तूबर शुक्रवार को 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिसमें मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, सुपौल, अररिा, किशनगंज, जमुई, मुंगेर और बांका जिले के नाम हैं।
