Bihar Weather: बिहार में उमस भरी गर्मी से राहत; कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

13 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): सोमवार को बिहार के पटना और आसपास के क्षेत्रों में भीषण उमस भरी गर्मी का अनुभव किया गया, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और आर्द्रता का स्तर भी काफी अधिक रहा। हालांकि, रात में हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत प्रदान की। इस बीच, मौसम विभाग ने आज किशनगंज, अररिया और सुपौल समेत सात जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

13 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार के कई जिलों में सोमवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान और हवा में नमी की अधिकता के कारण गर्मी असहनीय हो गई थी। हालांकि, रात में हुई हल्की बारिश ने राहत प्रदान की। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

गर्मी से जूझ रहे बिहार के लोगों को 12 मई की शाम इंद्रदेव की कृपा से राहत मिली। कई जिलों में हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, अन्य जिलों में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी रहने की संभावना है।

End of Feed