पटना

बिहार में आज से मॉनसून की विदाई, इस साल 20 फीसदी कम हुई बारिश, अब बदलेगा मौसम का मिजाज

आज का मौसम बिहार, 12 October 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी बारिश या बिजली गिरने का कोई अलर्ट नहीं है। प्रदेश में आज से मॉनसून की भी विदाई हो रही है। हालांकि कुछ हिस्सों में अभी भी मॉनसून एक्टिव है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज से मॉनसून विदा होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस इस साल प्रदेश में 20 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल अच्छी बारिश हुई है। पिछले साल 23 फीसदी बारिश मॉनसून के सीजन में रिकॉर्ड की गई थी। जिसकी तुलना में इस साल 3 फीसदी ज्यादा पानी बरसा है। अब मानसून की विदाई के साथ ही बारिश पर भी ब्रेक लग गया है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी और रात में गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज कहीं भी बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज किसी भी जिले में बारिश के आसार नहीं है। आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पछुआ हवां चलने लगी है। जिसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं रात का पारा नीचे लुढ़कने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में बिहार में सबसे अधिक बारिश बांका में हुई। यहां 13.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान सबसे गर्म जिला मधुबनी रहा। जिसका तापमान 36.5 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम तापमान रोहतास में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अभी कुछ हिस्सों में मॉनसून एक्टिव

IMD के अनुसार बिहार में मॉनसून की वापसी 10 से 13 अक्टूबर के बीच है। हालांकि अभी पुरवा हवा के कारण बिहार के कुछ हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में निचले से मध्यम स्तर तक पश्चिमी दिशा की हवा एंट्री कर रही है। जिसकी वजह से मॉनसून की विदाई के हालात बन रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article