Bihar Weather: बिहार में लगातार बदल रहा मौसम, कई जिलों में कड़ाके की ठंड; जानें IMD अपडेट्स

Bihar Weather: बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

Bihar Weather: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में एक दिसंबर को फिर से बदलाव दिख सकता है और कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि रविवार सुबह कई जिलों में कोहरा और धुंध का असर दिख सकता है। इसके साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई गई है।

Bihar weather image

फाइल फोटो।

आज आसमान साफ रहेगा

मौसम विभाग ने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा। हालांकि, ठंड बढ़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी। आज दिन में तापमान हल्का बदलाव दिख सकता है और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकती है। हालांकि, अगर इतना तापमान रहता है, तो बीते दिनों की अपेक्षा तापमान में थोड़ी वृद्धि मानी जाएगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

End of Feed