पटना

Patna Fire Video: कदमकुआं इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, बैंक सहित 6 दुकानें जलकर राख

पटना के कदमकुआं इलाके में आग लगने के कारण एक बिल्डिंग धू धू कर जली दिखी। घटना की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान एक शख्स की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं परिसर में स्थित बैंक समेत 6 दुकानें भी जल गई।

Patna Fire: पटना के कदमकुआं इलाके में शनिवार रात को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां व हाइड्रोलिक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस तीन मंजिला इमारत में कई दुकानें थीं। आग लगने से परिसर में स्थित बैंक सहित 6 दुकानें जलकर राख हो गईं।

एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत

आग की यह घटना पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के बुद्ध मूर्ति स्थित अर्पणा कॉम्प्लेक्स में हुई। जहां ओवरलोड ट्रक के कारण बिजली का तार टूटने के कारण आग लग गई। दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना में आग बुझाने के दौरान मिठाई दुकान कर्मी की दम घुटने के कारण हुई मौत।

लाखों की संपत्ति का नुकसान

आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यहां पर वे दाऊ जी मिठाई दुकान में काम किया करते थे। पुलिस की टीम इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article