बिहार में मौत का तांडव, जितिया पर्व पर नहाने के दौरान 43 लोगों की मौत; तीन लापता

बिहार में जितिया पर्व के दौरान दर्जनों लोगों की डूबने से मौत हो गई है। बिहार के अलग-अलग जिलों में अब तक 43 लोगों की मरने की खबर है। वहीं, तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है।

Bihar News: बिहार में जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत त्योहार के दौरान अलग-अलग घटनाओं में नदियों और तालाबों में पवित्र स्नान करते समय 37 बच्चों समेत 43 लोगों की डूबने से मौत हो गई तथा तीन अन्य लापता हो गए। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ये घटनाएं बुधवार को त्योहार के दौरान राज्य के 15 जिलों में हुईं। बता दें कि जीवित्पुत्रिका त्योहार के दौरान महिलाएं अपने बच्चों की कुशलता के लिए व्रत रखती हैं।

End of Feed