पटना

Patna Ganga river Accident: गंगा नदी में बह गए 4 युवक, गणपति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी

बिहार की राजधानी पटना में गणपति विसर्जन करने गए चार युवक गंगा नदी में डूब गए। इनमें से 2 को बचा लिया गया है और 2 की अभी तलाश जारी है।

Image

Patna Ganga river Accident: गंगा नदी में बह गए 4 युवक, गणपति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी

पटना में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान गंगा नदी में 4 युवक डूबने लगे। जहां लोगों ने 2 युवकों को बचा लिया, जबकि 2 युवक गंगा की तेज लहरों में बह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान जमुनापुर चाइटोला निवासी अंशु और मंगलेश के रूप में की है। फिलहाल, उन्हें खोजने के लिए रेस्क्यू जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article