पटना

Patna: एक साथ गंगा नदी पर फिसले 5 लोग, 4 की डूबने से मौत; एक लापता

बिहार के पटना स्थित कलेक्टरेट घाट गंगा नदी पर 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। अभी एक नाबालिग लापता है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

पटना: गांधी मैदान थाना अंतर्गत बुधवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक नाबालिग समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), (पटना नगर 2) श्री प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों की पहचान रजनीश कुमार (23), अभिषेक कुमार (22), विशाल (22) और गोविंद (16) के रूप में हुई है। लापता लड़के की पहचान मोहम्मद रेहान (13) के रूप में हुई है।

कलेक्टरेट घाट पर हादसा

उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर में उस समय हुई जब दो नाबालिग लड़कों सहित पांच लोग गांधी मैदान थाना अंतर्गत कलेक्टरेट घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे अचानक गहरे पानी में फिसल गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस एसडीआरएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने नाबालिग लड़के सहित चार लोगों के शव बरामद किए। एक नाबालिग लड़का लापता है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article